सुबह के नाश्ते में खाएं ये चीजें, शरीर रहेगा हमेशा स्वस्थ

                                                                       
नमस्कार दोस्तों, सेहत की दुनिया में आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप पहली बार विजिट कर रहे हैं तो चैनल को फॉलो जरूर कर ले।
प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसका शरीर हमेशा स्वस्थ रहे‌। और शरीर मजबूत और फिट हो‌ शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए सुबह का नाश्ता बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए डॉक्टर भी सुबह का नाश्ता करने की सलाह देते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि सुबह के नाश्ते में सेहतमंद चीजें शामिल होनी चाहिए। आइए जानते हैं सुबह के नाश्ते में कौनसी चीजें आपके लिए सेहतमंद रहेंगी। और कौनसी नहीं। दोस्तों सुबह के नाश्ते में खाएं ये चीजें, शरीर रहेगा हमेशा स्वस्थ।
इन चीजों का सेवन करें
• सुबह के नाश्ते में अधिकतर घरों में पराठे, पोहे, उपमा जैसी चीजें बनाई जाती है। कुछ लोग सुबह के नाश्ते में दूध, दही और छाछ पीते है। अगर पराठों की जगह उपमा, नमकीन दलिया, घी लगी रोटी का सेवन करेंगे तो आपके शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। और शरीर स्वस्थ रहेगा।
• सुबह के समय देसी घी से बने हलवे की जगह और ओट्स सादा हलवा, या फिर नमकीन ओट्स का सेवन करे। जो आपके लिए सेहतमंद रहेगा। और ओट्स को गर्म दूध और शक्कर के साथ सेवन करने से भी शरीर स्वस्थ और फिट रहेगा।

• सुबह के नाश्ते में रोटी या पराठे के साथ आचार और मक्खन खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप सुबह के नाश्ते में रोटी के साथ तली भी हुई हरी मिर्च का सेवन करेंगे तो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
इन चीजों का सेवन नहीं करें

• सुबह के नाश्ते में नमकीन और मसालेदार भोजन का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। और आपको त्वचा और पेट की गंभीर बीमारियां हो सकती है।
• सुबह के नाश्ते में लोग इडली सांभर का सेवन करते है। और कुछ लोग गुजराती खमण और ढोकला का सेवन करते है। जो लोग मोटापे से परेशान हैं उनके लिए ये चीजें बहुत नुकसानदायक हो सकती हैं।