निर्वस्त्र होकर स्नान करने से होते हैं ये भारी नुकसान

आजकल स्नान करने की क्रिया में काफी बदलाव आया है। पहले जहां लोग खुले में और नदी में स्नान किया करते थे। वही आजकल लोगो ने स्नान करने के लिए कई आधुनिक स्नान घर बनवा रखे है, जो पूरी तरह गोपनीय होते है। लेकिन आजकल ज्यादातर लोग निर्वस्त्र होकर स्नान करना ज्यादा पसंद करते है। जो कि हमारे शास्त्रों में इसको काफी वर्जित माना गया है। इस प्रकार स्नान करने से कई नुकसान भी होते है।

निर्वस्त्र होकर स्नान करने से होते है ये नुकसान-

अगर आप निर्वस्त्र होकर स्नान करते है तो आप अपने पूर्वज का अपमान करते है। क्योंकी जब भी हम स्नान करते है तो हमारे पितर यानी हमारे पूर्वज हमारे आस-पास होते है और वस्त्रो से गिरने वाले जल को ग्रहण करते हैं। जिनसे उनकी तृप्ति होती है। लेकिन निर्वस्त्र होकर स्नान करने से पितर तृप्ति नहीं हो पाते है जिससे वह नाराज हो जाते है।
जल में निर्वस्त्र होकर स्नान करने से जल रूप में मौजूद वरूण देव का अपमान होता है। इसीलिए जब भी स्नान करें तो थोड़े वस्त्र जरूर पहनें।