हाथों को गोरा करने के उपाय

                         
बहुत से लोग सिर्फ चेहरा गोरा करने के उपाय करते रहते हैं ,पर हमारे हाथ और पैर भी चेहरे के साथ-साथ हमारे व्यक्तिमत्व में अहम् है | सावले रंग को गोरा करने के लिए लोग अनेक प्रकार के तरीके अपनाते हैं जैसे की क्रीम लगाना, ब्यूटी ट्रीटमेंट, या तो घरेलू तरीके लेकिन इन तरीकों से कुछ ज्यादा परिणाम दिखाई नहीं देता है, क्योंकि इन नुस्खों को हर रोज अपनाना चाहिए क्योंकि कोई भी बात जल्दी नहीं होती | इसके लिए सब्र करना बहुत ही अहम बात है| इसलिए अब हम हाथों को गोरा करने के तरीके देखेंगे
हाथों को गोरा करने के उपाय :

                             

रात को सोते समय ४ बादाम पानी में भिगोकर रखें सुबह उठकर इनके छिलके निकाल लें और इसे अच्छी तरह से पीस लें|अब इसमें एक चम्मच दूध, एक चम्मच बेसन, ४-५ बूंदे नींबू के रस की मिलाएं, इस मिश्रण को अच्छी तरह से गाढ़ा पेस्ट बना लें | इस पेस्ट को हमारे हाथों पर लगाएं, और सूखने के बाद इसे गर्म पानी से हल्की तरह से धो लें इस क्रिया को करने के बाद त्वचा में गोरापन आने लगेगा |
                              

                           
आम तौर पर संतरा खाने के बाद हम छिलके फेंक देते हैं ,लेकिन यह छिलके बहुत ही उपाय कारक होते हैं | संतरा खाने के बाद संतरे के छिलके सुखाकर पीस लें और इसकी अच्छी तरह से पाउडर बना ले | अब इस पाउडर में थोड़ा दूध और थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह से इसकी पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को १० मिनट के लिए हाथों पर लगाएं इससे त्वचा का कालापन धीरे-धीरे दूर होता नजर आएगा | त्वचा को टोन करने के लिए यह काफी मददगार नुस्खा है |


                              
                              

दो चम्मच चंदन पाउडर, टमाटर, नींबू, खीरे, इन सब का रस मिलाकर इसकी अच्छी तरह से पेस्ट तैयार कर लें और इस पेस्ट को अपने हाथों पर हल्की तरह से लगाएं |
दूध और नींबू त्वचा के लिए प्राकृतिक ब्लीच लाने का काम करता है | एक कटोरे में दूध, निंबू, ग्लिसरीन, का मिश्रण करके हाथों पर लगाएं इससे हाथ पैर का कालापन दूर हो जाता है |
दूध में कैल्शियम का प्रमाण बहुत ज्यादा प्रमाण में होता है इसलिए दूध त्वचा को गोरा करने का काम करता है| सुबह नहाने जाने से कुछ देर पहले हाथ और पैरों पर दूध की मालिश करें |
त्वचा का रूखापन और खुश्की दूर करने के लिए नारियल का तेल बेहद महत्वपूर्ण है हम इसे रात को सोने से पहले हाथों पर लगाने से हाथ चमकदार और गोरा दिखने लगेंगे |
कम समय में हाथों को गोरा करने के लिए नींबू से मिले पानी से ही हाथ धोये इससे त्वचा साफ होकर निखार आएगा