चेहरे से दाग धब्बे हटाने के लिए करें यह उपाय

                              

                                   
                           
             
जिसके प्रयोग से आपके चेहरे के दाग धब्बे मिनट में दूर हो जाएंगे। चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने के लिए टूथपेस्ट का प्रयोग करें। टूथपेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी से अपने चेहरे को धोएं कॉटन पर अल्कोहल लगाकर अपनी चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से आप के दाग धब्बे तुरंत ही दूर हो जाएंगे। केले के छिलके के प्रयोग से भी चेहरे के दाग धब्बों को दूर किया जा सकता है। केले के छिलके को अपने चेहरे पर 20 मिनट तक रगड़ें। बाद में ठंडे पानी से अपने चेहरे को धोएं। ऐसा करने से आपको फर्क दिखाई देगा। अनानास का रस चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने के साथ-साथ ठंडक आराम भी देता है। अनानास के रस को अपने चेहरे पर लगा कर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। बाद में इसे ठंडे पानी से धोएं।

ऐसा करने से आपके चेहरे के दाग धब्बे दूर हो जाएंगे आपकी स्कीन खूबसूरत चमकदार हो जाएगा। चेहरे को दाग धब्बे रहित बनाने के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी ले और इसमें 8 से 10 बूंद नींबू का रस मिलाकर और पानी या गुलाब जल की सहायता से इसे पेस्ट बना लें. और इस पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और सूखने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें. इस उपाय को प्रतिदिन हो सके तो शाम को करें. इससे आपको बहुत जल्द ही
दाग धब्बों से छुटकारा मिलेगा। चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए एलोवेरा जेल का सदियों से प्रयोग किया जाता रहा है.
                             
                     
इसके लिए एलोवेरा जेल में थोड़ी सी नींबू का रस मिलाकर चेहरा धोने से 15 मिनट पहले आप लगाएं और इसके बाद चेहरा धो लें. इससे आपको दाग धब्बों से बहुत जल्दी छुटकारा मिलेगा। चेहरे को दाग धब्बे रहित बनाने के लिए रात को सोने से पहले थोड़ी सी ग्लिसरीन में एक बूंद नींबू का रस मिलाकर लगा लें और इसे रात भर के लिए छोड़ दें सुबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें. इस उपाय को सप्ताह में दो-तीन दिन करें. आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आपके चेहरे से दाग धब्बे गायब होने लगेंगे। 


                   


जैसा कि आप जानते हैं सुंदर और जवां दिखने के लिए त्वचा की केयर करना बेहद जरुरी हैं. जिसके लिए अक्सर महिलाएं पार्लर और महंगे प्रोडक्स का इस्तेमाल करती हैं. ब्लीच बाजार में भी आसानी से मिल जाती हैं. लेकिन बाजार में उपलब्ध ब्लीच कैमिकल युक्त होती हैं जो चेहरे के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं. इसके लिए जरुरी है घरेलु तरीके से अपनी सुंदरता को बढ़ाएं. आइए जतने हैं कैसे.
दही : घर पर ब्लीच बनाने के लिए दही एक अच्छा विकल्प होता हैं. इसमें पाया जाने वाला लॅकटिक अम्ल चेहरे की ब्लीच के लिए बेहद गुणकारी होता है. दही का उपयोग नहाने से पहले चेहरे और गर्दन पर करें. थोड़ा थोड़ा गीला रहने के बाद इसे रगड़ ले. इससे कालापन दूर हो जाएगा.
एलोवेराचेहरे पर एलोवेरा लगाने के कई फायदे होते हैं. इससे चेहरे की रंगत बढ़ती हैं. साथ ही साथ चेहरे की मृत कोशिकाएं भी हट जाती है.
संतरासंतरा ब्लीच के लिए सबसे अच्छा साबित हो सकता हैं. संतरे में विटामिन सी पाया जाता हैं. संतरे के रस मे एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर लगाए. साथ ही इसके छिलको को सूखाकर इसका पैक के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते है.
शहद : शहद में पाए जाने वाले तत्व त्वचा के दाग धब्बो को मिटाने में असरकारक होते है. शहद चेहरे पर लगाने के बाद कुछ समय तक ऱखे. फिर चेहरा धो ले.
बेसनबेसन को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना ले फिर चेहरे पर लगा ले. सुखने के बाद इसे धो ले. चेहरा खिल उठेगा.