चाहे कितने भी भयंकर पिंपल्स क्यों ना हो, ये चीज जड़ से गायब कर देगी

  चाहे कितने भी भयंकर पिंपल्स क्यों ना हो, ये चीज जड़ से गायब कर देगी

           

गोरे चेहरे पर कोई दाग धब्बा या निशान पड़ जाए तो चेहरे की सुंदरता फीकी पड़ने लगती है। चेहरे पर कील मुंहासे निकलना आजकल आम हो गया है। ऑयली स्किन पर पिम्पल्स निकलने की समस्या अधिक होती है। पिम्पल को अगर हाथ से फोड़ दे तो पिम्पल्स के दाग चेहरे पर रह जाते है। पिंपल्स यानी मुँहासे त्वचा की एक सामान्य समस्या हैं। यह समस्या सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करती है। शरीर में हार्मोन वृद्धि के स्तर की वजह से युवा लोग मुँहासों से सबसे अधिक पीड़ित होते हैं। सभी मुँहासे हटाने के लिए घरेलु उपाय बहुत आसान हैं, जिसके कई फायदे हैं जो आपको सुंदर त्वचा दे सकते हैं तो चलिए आज हम आपको बताते है, मुहासे कैसे दूर करें।
                  

चेहरे से पिम्पल्स निकालने के लिए ज़रूरी है की पहले त्वचा में जमा धूल मिट्टी के कण साफ़ करे। आप गरम पानी से चेहरे को भाप दे कर स्किन को क्लीन कर सकते है। आप पानी में निम्बू का रस भी मिला सकते है।
धूप में संतरे के छिलके डालकर उनको पूरी तरह से सुखाएँ। सूखे छिलकों को पाउडर के रूप में पीसें और एक पेस्ट बनाने के लिए पानी मिलाएँ। प्रभावित क्षेत्र पर लगाएँ और 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर गर्म पानी से अपना चेहरा धो लें।
                

रात को जायफल को कच्चे दूध के साथ घीसे और लेप को लगाकर सो जाए और सुबह चेहरा धो ले। इससे चेहरे में निखार आता हैं साथ ही कील, दाग धब्बे से चेहरे को छुटकारा मिलता हैं।