रूखे और बेजान बालों से हैं परेशान तो यह उपाय जरूर अपनाएं



 नमस्कार दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि एक अंडा किस प्रकार बालों को खूबसूरत बना सकता है। बालों में रूसी होना बालों का ना बढ़ना और बेजान हो जाना, इन सब का कारण हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी और भी अन्य कारण हो सकते हैं।              

                                   

अत्यधिक गर्म पानी से बालों को धोना या फिर रोजाना बालों को धोना इससे भी बाल रफ हो जाते हैं। रोजाना बाल धोने से भी बाल अपना पोषण खो देते हैं, जिससे रूखे नजर आने लगते हैं। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन बी कांपलेक्स, तथा अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। प्रोटीन से बाल मजबूत होते हैं, घने तथा चमकदार बनते हैं।











उपाय - अंडे को सरसों के तेल में मिलाकर बालों में लगाने से बाल मजबूत बनते हैं और मुलायम होते हैं। बालों में इस मास्क को आधे घंटे तक लगा रहने दे और उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। एलोवेरा के साथ अंडे को मिलाकर लगाने से बालों की लंबाई बढ़ती है। ताजा एलोवेरा ले और उसके अंदर के जेल को निकालें फिर उसमें अंडे को मिक्स करे, इसके बाद बालों की जड़ों तक इस पेस्ट से मसाज करें। 10 से 15 मिनट बालों पर रहने दे और उसके बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। जिनके बाल ज्यादा झड़ रहे हैं, वह 2 बड़े चम्मच प्याज के रस और एक अंडे को अच्छी तरह मिक्स करें और स्कैल्प पर अच्छे से मालिश करें।


इस पैक को लगाने से बालों का झड़ना बंद हो जाएगा। दोस्तों आपको न्यूज़ कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं