स्वाद ही नहीं सेहत का भी खजाना हैं गोलगप्पे, खाने से कम होता है वजन,बस सही समय पता होना चाहिए

New Delhi: गोलगप्पा या पानीपुरी का नाम सुनते ही मुंह से पानी टपकने लगता है। कभी भी किसी चटपटे चीज का नाम लो तो सबसे पहले दिमाग में गोलगप्पे का ही ख्याल आता है। गोलगप्पा चीज ही ऐसी है कि अच्छे-अच्छों की नियत हिला दे।
                                     
पर क्या आप जानते हैं गोलगप्पा ना सिर्फ मुंह का स्वाद ही बढ़ाता है बल्कि कई बिमारियों को भी ठीक करता है। जानिए कैसे ये हमारी बिमारियों को दूर भगाता है।
जिन लोगों को Acidity की परेशानी है उन्हें गोलगप्पे जरूर खाना चाहिए। इससे उनके पेट की परेशानी दूर होगी। गोलगप्पे के पानी में जीरा, काला नमक, और कुछ लोग काली मिर्च मिलाते हैं। जिससे गोलगप्पे का स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही पेट की परेशानी भी दूर होती है।
जो लोग अपना वजम कम करने के लिए कई तरह की मेहनत करते हैं उनके लिए गोलगप्पे का पानी बहुत ही फायदेमंद है। इसके पानी में इस्तेमाल की गई चीजें Digestion के लिए फायदेमंद होता है, जिससे वजन भी कम होता है। खाना खाने से 10-15 मिनट पहले रोज इसका सेवन करें। आपका वजन तेजी से कम होने लगेगा।
ऐसा आपने कई बार सुना होगा कि अगर मुंह में छाले होते हैं तो गोलगप्पे खाने के लिए कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसे मसाले मुंह के छालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। जिन लोगों को जी-मचलाने की परेशानी है उन लोगों के लिए भी गोलगप्पा बहुत ही फायदेमंद होता है। जब भी ऐसा हो तो 3-4 आटे के गोलगप्पे खा लें इससे परेशानी दूर हो जाएगी।