चेहरे पर मौजूद पिंपल्स के निशान दूर करने के लिए अपनाए यह 4 तरीके


                       
युवावस्था में चेहरे पर पिंपल्स की समस्या होना एक आम बात है, पर हार्मोन में गड़बड़ी, जेनेटिक कारण, गंदी त्वचा, ऑइली स्किन, अधिक स्ट्रेस लेना, पॉल्यूशन, धूल मिट्टी अधिक मात्रा में केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स का प्रयोग करने की वजह से भी चेहरे पर पिंपल्स की समस्या हो जाती है। कुछ समय के बाद पिंपल्स तो दूर हो जाते हैं पर इनके जिद्दी निशान चेहरे पर रह जाते हैं। जिसकी वजह से किसी भी लड़की की खूबसूरती पर बुरा प्रभाव पड़ता है। लड़कियां अपने चेहरे को बेदाग बनाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का प्रयोग करती हैं, पर कोई लाभ नहीं होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके प्रयोग से आपके चेहरे पर मौजूद पिंपल्स के निशान दूर हो जाएंगे।
                   
                           


1- अगर आप अपने चेहरे पर मौजूद पिंपल्स के निशान को दूर करना चाहती हैं तो गुलाब जल में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो इसे साफ
पानी से धो लें। नियमित रूप से ऐसा करने पर आपके चेहरे से पिंपल्स के निशान दूर हो जाएंगे।
2- एलोवेरा कारागार में थोड़ा सा चंदन पाउडर ग्लिसरीन मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे साफ पानी से धोएं।सप्ताह में दो बार इस तरीका को करने से आपको फर्क नजर आएगा।
3- नारियल का ऑयल किसी भी प्रकार के निशानों को दूर करने में मदद करता है। पिंपल्स के निशान को दूर करने के लिए नारियल के ऑयल में थोड़ा सा कपूर मिलाकर प्रतिदिनअपने चेहरे की मसाज करें। ऐसा करने से पिंपल्स के निशान गायब हो जाएंगे।
4- नींबू में भरपूर मात्रा में नेचुरल ब्लीच मौजूद होता है। जो रंग को साफ करने के साथ-साथ पिंपल्स के निशान को दूर करने में मदद करता है। नींबू के रस में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे साफ पानी से धो लें। 



                      


 आप कैसे घर पर विटामिन सी सीरम बना सकते हैं। विटामिन सी सिरम हमारी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसके इस्तेमाल से रूखी सूखी बेजान स्किन ग्लोइंग और फ्लाइट बनती है। त्वचा से रिंकल्स और दाग धब्बे भी खत्म होते हैं। अगर आप रोज रात को सोते समय इस इरम को लगाते हैं तो सुबह आपको अपना चेहरा चमकता हुआ गोरा और बेदाग मिलेगा। बाजार में मिलने वाले विटामिन सी सिरम बहुत ही महंगे होते हैं जो हमें से सभी के बजट में नहीं होते हैं। इसलिए आज मैं आपको बताऊंगी कि कैसे आप घर पर विटामिन सी सिरम को आसानी से बना सकते हैं।
             



विटामिन सी सिरम बनाने के लिए हमें सबसे पहले चाहिए विटामिन सी के 6 टेबलेट। यह टैबलेट आपको किसी भी मेडिकल स्टोर पर मिल जाएंगे 20 से ₹25 में। सबसे पहले इन टैबलेट का पाउडर बना लीजिए। इन गोलियों का पाउडर बनाने के बाद इसमें दो चम्मच ग्लिसरीन डालें, दो चम्मच बादाम का तेल, दो चम्मच एलोवेरा जेल, चार विटामिन के कैप्सूल का जेल और दो चम्मच गुलाबजल डालें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। इसे अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसे एक कांच की बोतल में रख लीजिए। आप इसे 7 दिन तक स्टोर कर के रख सकते हैं। अब आपका विटामिन सी सिरम तैयार है।
                          
अगर आप इसे रात को लगाएंगे और इसे रात भर ऐसे ही रखेंगे तो इसका रिजल्ट ज्यादा अच्छा देखने को मिलेगा। इसलिए रात को सोने से पहले इसे चेहरे पर लगाकर अच्छी तरह से मसाज कर लीजिए। और इसे पूरी रात ऐसे ही छोड़ दें सुबह अपने चेहरे को पानी से धो लीजिए। आपको इससे बहुत अच्छे रिजल्ट मिलेंगे आप खुद हैरान हो जाएंगे। आपकी स्किन बेहद खूबसूरत और ग्लोइंग और गोरी हो जाएगी। आप इसे रोजाना अपने चेहरे पर रात को सोने से पहले लगा सकते हैं।