Beauty Secrets: ग्लोइंग स्किन के लिए मां के ब्यूटी टिप्स फॉलो करती है जाह्नवी

                           
धड़क स्टार जाह्नवी कपूर अपनी मॉम श्रीदेवी की ही तरह खूबसूरत हैं। उनकी निखरी-चमकती त्वचा और लंबे-काले बाल श्रीदेवी की याद दिला देते हैं। इवेंट हो या कोई अवॉर्ड फंक्शन, जाह्नवी की खूबसूरती सारी लाइमलाइट चुरा लेती है लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी इस खूबसूरती का राज क्या है। जाह्नवी का कहना है कि वह अपनी मां यानि श्रीदेवी द्वारा बताए गए ब्यूटी टिप्स को ही फॉलो करती हैं। चलिए जानते हैं जाह्नवी कपूर का ब्यूटी सीक्रेट।
1. ग्लोइंग स्किन के लिए होममेड टिप्स
-बेसन, चंदन, हल्दी और दूध का फेस पैक
जाह्नवी अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए घर का बना होममेड मास्क इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए 2 टीस्पून बेसन, थोड़ा सा चंदन पाउडर, 1 चुटकी हल्दी और थोड़ा सा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 1-2 घंटे लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो दें। ध्यान रहे कि चेहरा धोने के बाद फेसवॉश और साबुन का प्रयोग ना करें।
                   
-बचे हुए फ्रूट्स का इस्तेमाल
वह कहती हैं कि ब्रेकफास्ट में जो फ्रूट्स बच जाते हैं, उनका यूज हम चेहरे को चमकाने के लिए करते हैं।
-कैमिकल प्रोडक्ट्स से रहती हैं दूर
श्रीदेवी अपनी बेटियों को कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से दूर रखती थी। वह घर पर बनी नैचुरल चीजों से ही उनकी स्किन और बालों का ख्याल रखा करती थी। जाह्नवी भी श्रीदेवी की तरह कैमिकल्स युक्त चीजों का इस्तेमाल नहीं करती।
                          
2. लंबे, काले और घने बालों के लिए
-अंडा, बीयर और मेथी
जाह्नवी ने बताया कि वह बालों में अंडा, बीयर और मेथी लागती हैं। इससे न सिर्फ उनके बाल लंबे और मजबूत होते हैं बल्कि यह नुस्खे डैंड्रफ जैसी परेशानियों को भी दूर रखते हैं।
-बालों की मसाज
वह हर तीसरे दिन बालों की मसाज करती हैं। उन्होंने बताया कि मां घर में ही हमारे लिए सूखे फूल और आंवला से तेल बनाती थी। फिस उसी तेल से वह बालों की मसाज करती थी। आज भी जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी के इस नुस्खे को फॉलो करती हैं।