दिमाग को बनाना चाहते हैं तेज तो जरूर खाएं यह चीज, फिर देखें कमाल

        
जैसा की आप सभी जानते हैं सूखे मेवे हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं और यदि हम बात करें पिस्ता की तो यह हमारे शरीर के लिए काफी अच्छा होता है| इसका सेवन लगभग पूरी दुनिया में किया जाता है और इसको अक्सर आपने मिठाइयों की शोभा बढ़ाते हुए देखा होगा| इतना ही नहीं पिस्ता कई लोगों की खास पसंद होती है| इसके बाहर के कड़वे छिलके को हटाकर गिरी का उपयोग किया जाता है| इसकी तासीर गर्म होती है| इसलिए इसे सर्दियों में खाना फायदेमंद होता है| पिस्ता खाना त्वचा के लिए फायदेमंद होता है| लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन त्वचा के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है| आपको बता दें पिस्ते में विटामिन ई की मात्रा भरपूर होती है| जो उम्र बढ़ाने के लक्षण को बनाए रखती है और त्वचा से संबंधित सभी तरह की समस्याओं को दूर रखती हैं| इतना ही नहीं यह खून में ऑक्सीजन की सप्लाई को तेज करता है| आइए जानते हैं पिस्ता खाने से होने वाले फायदे के बारे में..
पिस्ता खाने के फायदे:- पिस्ता खाने से दिमाग की शक्ति बढ़ती है और दिमाग तेज होता है| जो लोग दिमाग का उपयोग ज्यादा करते हैं उन्हें पिस्ता खाना चाहिए| इसके सेवन से दिमाग की थकान दूर होती है और दिमाग चुस्त-दुरुस्त बना रहता है| पिस्ता ब्लड प्रेशर के मरीजों को नुकसानदायक होता है| इसलिए इसे बीपी वाले मरीजों को खाना चाहिए| इसके सेवन से बीपी सामान्य बना रहता है|
कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखने के लिए पांच पिस्ता का सेवन जरूर करें और यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाने के लिए भी अच्छा है|