मुल्तानी मिट्टी से पाएं दूध की तरह सफेद और गोरी त्वचा,चेहरे से चंद दिनों में गायब होंगे पिंपल्स

                                
                           


Multani Mitti को सदियों से महिलाओं की खूबसूरती बढा़ने के लिए उपयोग किया जा रहा है। multani mitti से सिर्फ चेहरा ही नहीं बल्कि इससे शरीरिक खूबसूरती को भी बढ़ाया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी में मौजूद कैल्शियम और सोडियम एक तरह की बॉडी डिटॉक्स के रूप में काम करते हैं। multani mitti हमारे चेहरे पर हो रहे कील-मुहांसों, दाग, पिंपल्स सभी प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लिए सबसे कारगर उपाय माना जाता है। महिलाएं के साथ-साथ आज के मॅार्डन टाइम की मॅार्डन लड़कियां भी इस देसी नुस्खे को अपनाने से पीछे नहीं हटती हैं। सभी का मानना है कि multani mitti का उपयोग करने से हमारी स्किन एकदम खिली-खिली नजर आने लगती है। आइए जानें इसके कुछ लाजबाव फायदे-
चेहरे का निखार- multani mitti हमारी सुंदरता को बढा़ने और उसमें चार चांद लगाने के लिए मददगार साबित होती है। यह हमारी चेहरे से डेड स्किन सेल्स को निकालकर चेहरे को बेदाग करने में मदद करती है और multani mitti का लगातार उपयोग करने से हमारे चेहरे का ग्लो दिन पर दिन बढ़ता जाता है।
चेहरे पर ऑयल का बनना कम करे- multani mitti हमारे को प्युरीफाई यानि साफ ही नहीं करती, बल्कि ऑयली और ड्राई स्किन पर बढ़ते ऑयल को कंट्रोल करने का काम भी करती है। इसके लिए आपको मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक घर में बनाकर अपनी ड्राई और ऑयली स्किन पर अप्लाई करने की जरुरत है। इसके बाद आप खुद पायेंगे कि आपके चेहरे पर ऑयल का बनना कम हो रहा है।
एकने को करे कंट्रोल- आज के समय ज्यादातर लड़कियां एकने की समस्या से बहुत परेशान रहती हैं। एकने होने की वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे हो जाते हैं और फिर हमें सभी लोगों से अपना चेहरा छुपाना
पड़ता है। ऐसे में अगर आप कुछ दिन तक multani mitti का उपयोग अपने चेहरे पर करेंगी तो आपके चेहरे पर हो रहे पिंपल्स कम होने लगेंगे और आपका चेहरा कुछ ही दिनों में बेदाग हो जायेगा।
चेहरे को बनाये गोरा- ये तो बात हुई चेहरे से दाग-धब्बों और पिंपल्स को दूर करने की, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने चेहरे को गोरा और सन टैन को कम करने में भी multani mitti काम आ सकती है। जी हां आप multani mitti का प्रयोग कर अपनी चेहरे को दूध की तरह सफेद बना सकते हैं।

मुलतानी मिट्टी हमारी त्वचा के लिए बहुत ही कारगर नुस्खा माना गया है। जिसके माध्यम से हम अपनी त्वचा को निखार सकते हैं क्योंकि इसमें ऐसे कई गुण मौजूद होते हैं। जो हमारी सांवली त्वचा को निखारने में सहायक होते हैं।
                          


सबसे सस्ता और घरेलू नुस्खा मुल्तानी मिट्टी ही है जिसके द्वारा आप अपनी त्वचा के दाग धब्बे व कालेपन को दूर कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी बहुत ही अच्छी ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में मानी गई है लेकिन इसके बारे में कुछ ही लोग जानते हैं। तथा इसका इस्तेमाल किस प्रकार किया जाता है। मुल्तानी मिट्टी का उपयोग पुराने सदियों से स्त्रियां अपने बालों को मजबूत और लंबा करने के लिए तथा अपनी त्वचा में निखार लाने के लिए प्रयोग करती आ रही है। इसलिए आज हम आपको इसके उपयोग करने से होने वाले फायदों के बारे में बताइए कि किस प्रकार आप इसका उपयोग कर सकते हैं।
                          
                           


गर्मियों के दिनों में फेस पैक का अपनी त्वचा पर उपयोग करने से अपनी त्वचा मुलायम और सुंदर होने लगती है। फेस पैक बनाने के लिए हमें 5, से 10 खिरे के टुकड़े लेने होंगे अब हमें इनका रस निकालकर इसमें 2 से 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी की डालनी है। अब आपको इसमें एक या आधा चम्मच गुलाबजल का डालकर इसका अच्छे से पेस्ट बनाना है। अब आप इस पेस्ट कोअपने चेहरे पर उपयोग कर सकते हैं और 15 से 20 मिनट बाद आप अपने चेहरे को ठंडे पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें।

                   



फेस पैक तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच चंदन की लकड़ी का पाउडर एक या दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी तथा पेक बनाने के लिए इसमें थोड़ा गुलाब जल डालना होता है। इन तीनों के मिश्रण है या तैयार पेस्ट को आप अपनी त्वचा पर लगाकर अपनी त्वचा को सुंदर और आकर्षित बना सकते हैं। तथा इस पेस्ट का इस्तेमाल आप अपने बालों में लगाकर अपने बालों को भी घना और लंबा बना सकते हैं। जिससे आप का लुक और भी आकर्षित होने लगेगा और आपकी पर्सनल्टी में चार चांद लगने लगेंगे।