शरीर में उगे अनचाहे बालों को जड़ से हटाने का आसान तरीका

                    
शरीर पर हम सबके बाल होते हैं। लेकिन कुछ लोग होते है जिनके शरीर पर बहुत ही ज्यादा में बाल होते है। जो कि दिखने में बहुत ही बुरे लगते है। आपको जानकारी दे दे कि शरीर में बहुत ज्यादा बाल होने के पीछ शरीर में उपस्थित हार्मोन है। बता दे कि इनके बेलेन्स न होने के कारण भी अधिक बाल आने की समस्या होती है। इसी के साथ आपको बता दे कि महिलाओं में एंड्रोजन नामक हार्मोन की वृद्धि के कारण बाल अधिक हो जाते है।

                       

जैसा कि हम जानते है कि एक समय था जब बालों को हटाना सिर्फ महिलाओं का काम हुआ करता था लेकिन अब पुरूष वर्ग भी इसमें शामिल हो गया है। जानकारी दे दे कि तैराक, एथलीट या एक बॉडी बिल्डर के शरीर पर बाल बहुत ही कम होते है। जैसा की हम जानते हैं कि महिलाओं के फेस पर बाल
अच्छे नहीं लगते पर कई बार होंठों, माथे और ठोड़ी पर छोटे छोटे बाल उग आते है इसके लिए ब्लीच, क्रीम और थ्रेडिंग का सहारा लेते है इसी के साथ हाथों पैरों छाती (सीने) अंडरआर्म के बालों को हटाने के लिए तेल, वैक्स और साबुन इस्तेमाल करती है।
                        

लेकिन आपको हम ऐसी चीज़ बताने जा रहे हैं जिससे आप इतना झमेला करने के बजाये आप बहुत ही आसानी से इन सबको हटा सकती है। आपको बता दे कि इसके लिए फेस पर चीनी रगड़ने से भी बाल साफ होते है। लेकिन इससे पहले आपको जानकारी दे दे कि ये अमल में लाने से पहले चेहरे को पानी से धो ले फिर चीनी का प्रयोग करे। ऐसा आप हफ्ते में 2 बार इस नुस्खे को आपनाये और अनचाहे बालों को गायब कर सकती है।   


चेहरे पर उगे अनचाहे बालों को हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
नमस्कार मित्रों चेहरे पर अनचाहे बाल से सुंदर चेहरा भी बहुत बुरा दिखने लगता है। चेहरे के बाल दिखने में बहुत ही भद्दा लगते हैं। और अगर आपको कहीं जाना हो और आप पार्लर ना जा पाए तो यहां दिए गए घरेलू उपायों की मदद से इन से पूरी तरह छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन घरेलू नुस्खे के बारे में।
जेलाटीन पील ऑफ मास्क इसके लिए एक चम्मच जेलाटीन दो से तीन चम्मच दूध दो से तीन बूंद नींबू का रस इन सब को अच्छी तरह मिलाकर 15 20 सेकंड माइक्रोवेब करें। इसे तुरंत अपने चेहरे पर बाल वाली जगह पर लगा कर वैक्स की तरह खींचे।

खूबानी और शहद का स्क्रब आधा कप खूबानी लेकर उसे मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें फिर इसमें एक चम्मच शहद डालकर मिला लें और इसे 15 से 20 मिनट के लिए स्क्रब करें। फिर हल्के गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें कुछ दिन नियमित रूप से लगाने से आपको महसूस होने लगेगा की धीरे-धीरे बाल साफ होने लगे हैं।