तेल में मिलाएं बस ये चीज़ें और पाएं लम्बे और घने बाल

हर कोई आज कल बालों की समस्या से जूझ रहा है| या तो लोगों के बाल झड़ रहे हैं या फिर वो बालों से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान हैं| आज कल प्रदूषण और खान-पान भी ऐसा हो गया है कि बालों की कोई न कोई समस्या हो ही जाती है| ऐसे में हम आपके लिए घर पर ही तैयार किये जाने वाले नुस्खे लेकर आये हैं| आइये जानते हैं इसके बारे में|
आपको सबसे पहले आँवले के तेल की जरूरत होगी| आप या तो इसे घर पर ही तैयार करें या फिर आप बाज़ार में उपलब्ध कोई भी अच्छा आंवला तेल खरीद सकते हैं| इस तेल के तीन-चार चम्मच किसी कटोरी में डाल लें|

Source: businessinsider.com
  • आप इसे एक कटोरी में इकठ्ठा कर लें| तथा लहसून की 4-5 कलियाँ लेकर इसे अच्छे से छील लें|
  • अब लहसून को पीसकर इस में से रस को अलग कर लें| आप इसे पीस कर कपड़े की मदद से छान भी सकते हैं|

Third party image reference
  • एक कच्चे अंडे को लेकर इसे तोड़ लें तथा कीसी बर्तन में डाल कर अच्छी तरह से फैंट लें| ध्यान रहे कि पीला और सफ़ेद भाग अच्छी तरह से मिक्स हो जाए|
  • अब आप अंडे और लहसून के रस को तेल में अच्छी तरह से मिक्स कर लें| एक ही कटोरी में तैयार हुए इस मिक्सचर को अच्छे से मिला लें|

Third party image reference
  • अब रुई की मदद से आप इसे बालों की जड़ों पर लगायें| जब आपने बाल धोने हों आप उसी दौरान इसका इस्तेमाल करें| आप रात को बालों की जड़ों पर हल्के हाथों से इसे लगायें तथा मसाज़ भी करें|
  • सुबह किसी अच्छे शैम्पू की मदद से बाल धो दें| इसे हफ्ते में 2-3 बार दोहराने से बाल जल्दी लम्बे तो होंगे ही साथ ही साथ इनकी चमक भी बढ़ेगी| अंडे में मौजूद प्रोटीन से बाल मजबूत भी बनेंगे|