शीघ्रपतन एक ऐसी समस्या है जो दाम्पत्य जीवन को बर्बादी के कगार पर पहुंचा देती है। दाम्पत्य जीवन की गाड़ी तो तभी पटरी पर दौड़ती है जब पति और पत्नी दोनों प्रसन्नचित्त रहें। आजकल अनेक कारण ऐसे हैं जो शीघ्रपतन की समस्या पैदा कर देते हैं। यह समस्या शारीरिक तो है ही, मानसिक भी बन जाती है। अगर इसका समाधान न किया जाए तो इसका परिणाम गृहस्थी के उजडऩे के रूप मेंं सामने आता है। इस समस्या का समाधान बड़ा आसान है। आइए जानते हैं प्राचीन काल से चला आ रहा एक कारगर तरीका...

इस समस्या का समाधान करने का बहुत की कारगर और असरकारक तरीका है दाल चीनी का उपयोग। दालचीनी एक ऐसी चीज है जो हर घर के रसोई घर में मौजूद रहती है। हम सब्जियों में तो इसका इस्तेमाल करते हैं मगर इसके औषधीय उपयोग के बारे में नहीं जानते। दालचीनी एक ऐसी चीज है जो शीघ्रपतन की समस्या से परेशान लोगों की जिंदगी में खुशहाली ला सकती है।

यह तरीका इस्तेमाल करने में बहुत ही आसान है। रोजाना सुबह दालचीनी का दो ग्राम पाउडर लें। इसे आप एक गिलास दूध में मिला लें और पी गरमा-गरम पी जाएं। इसके बाद आप एक घंटे तक कुछ भी न तो खाएं और न ही पिएं। कुछ ही दिनों में आपको इसका असर नजर आने लगेगा। इसे जितने समय तक चाहे, इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन फिर भी लंबे समय तक न लेना चाहें तो कम से कम चालीस दिन तक तो जरूर प्रयोग करें। आप इसके परिणाम पाकर हैरान रह जाएं। यह नुस्खा आपके पाचन को भी सुधार करेगा।

