पुराने से पुराने दांत के दर्द और कीड़े का सफाया करें चुटकी में



दांतों की ठीक से देखभाल ना करने के कारण दांतों में कैविटी, सड़न, खून आना जैसी समस्याएं आने लगती है जिससे दांतों में दर्द होने लगता है जो सहन करना आसान नहीं होता। दांतों में कीड़ा लग जाने पर टीथ अंदर से खोखला होने लगता है फिर वहां खड़ा बन जाता है और धीरे धीरे दांत खत्म होने लगता है। शरीर का हर अंग एक अहम रोल प्ले करता है, जैसे कि हम आंखों के सहारे ही देख पाते हैं, कानों की मदद से सुन पाते हैं ठीक उसी तरह मुंह की मदद से हम कुछ खा पाते हैं। बात अगर खाने की हो तो हम अपने दांतों को कैसे भूल सकते हैं। इनकी मदद से ही तो हम कुछ काटते हैं, चबाते हैं आदि।

Third party image reference
सरसों के तेल का प्रयोग अक्सर हमारे दांतो को सफेद करने के लिए किया जाता है लेकिन क्या आप जानते है की इसका प्रयोग दाँत के दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए रोज सुबह अपने दांतो को सरसो के तेल और नमक के मिश्रण से साफ़ करें। ऐसा करने से आपके दाँत सफेद भी होंगे और उनमे हो रही परेशानिया भी समाप्त होंगी।
सबसे पहले आप नमक सरसो का तेल और हल्दी का पेस्ट बना लीजिये फिर उसके बाद अपने ब्रश पर लगा लीजिये ओर फिर ब्रश कीजिये। जिससे आपके दांतों में लगे कीड़े से बच सकेंगे।

Third party image reference
दांत दर्द होने पर लहसुन के दवे को अच्छे से नमक लगा कर चबाएं। ऐसा करने से आपके दांत का दर्द ठीक हो जाएगा। अगर इसका इस्तेमाल आप रोज करते हो तो आप के दांत मजबूत हो जाएंगे।
दांतो से कीड़ा हटाने के लिए लौंग रामबाण उपाय है। 2 से 3 लौंग पीस कर इसका पाउडर दांत में कीड़े वाली जगह पर लगाए और 5 मिनट मुंह बंद रखे। दांत दर्द में तुरंत आराम पाने के लिए भी लौंग एक दवा का काम करती है।